नई दिल्ली, फरवरी 15 -- हाल ही में रियलमी भारतीय बाजार में 10,001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और कंपनी एक नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। रियलमी जल्द भारत में Realme P4 lite 4G को लॉन्च करेगी। कंपनी ने फिलहाल सटीक तारीख नहीं बताई है। लॉन्च से पहले ही फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है, जहां कंपनी ने अपकमिंग फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म दिया है। यह एक अल्ट्रा-स्लिम 6300mAh बैटरी स्मार्टफोन होगा। चलिए डिटेल में जानते हैं अपकमिंग फोन में क्या खास मिलेगा.तीन कलर, बेहतरीन कैमरा और AI फीचर्स फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर कंपनी ने फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स के साथ-साथ कई अन्य डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन तीन कलर्स - ओब्सीडियन ब्लैक, सी ब्लू और बीच ग...