बोकारो, अक्टूबर 8 -- चास प्रतिनिधि। कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा के नेतृत्व में बॉरी कोपरेटिव फोरलेन मोड़ में कांग्रेस पार्टी के नव चयनित जिलाध्यक्ष जवाहर लाल माहथा का जोरदार स्वागत किया गया। आतशीबाजी के साथ पुष्प वर्षा किया गया। चास, चंदनकियारी रोड़, तियाड़ा, साबड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों से मोटरसाइकिल जुलूस के साथ नव चयनित जिलाध्यक्ष के स्वागत को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे। अवसर पर राकेश शर्मा ने कहा कि जवाहर लाल माहथा के जिलाध्यक्ष बनने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। हर वर्ग ,समुदाय व पार्टी के सभी मंच, मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नये ऊर्जा का संचार हुआ है। इनके नेतृत्व में पार्टी शहर से लेकर गांव तक मजबूत बनेगी। बोकारो के साथ चंदनकियारी विस क्षेत्र भी मजबूत होगी। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.