दिल्ली, फरवरी 23 -- दिल्ली में 8 फरवरी को आए नतीजे को 14 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता कौन होगा, इसपर फैसला नहीं हो पाया है। आम आदमी पार्टी को इस बार के चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल के साथ सौरभ भारद्वाज,मनीष सिसोदिया जैसे नेता तक अपनी सीट नहीं बचा पाए। पूर्व सीएम आतिशी और गोपाल राय ही ऐसे नेता रहे जिन्हें जीत मिली। आज आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक है। सूत्रों की मानें तो पार्टी दिल्ली विधानसभा के लिए नेता विपक्ष के नाम का भी ऐलान कर सकती है।आज दिल्ली को मिल जाएगा नेता विपक्ष? दिल्ली विधानसभा चुनाव का बजट सत्र 24 फरवरी यानी कल से शुरू हो रहा है। स्पीकर के तौर पर रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता और प्रोटेम स्पीकर के तौर पर अरविंदर सिंह लवली को चुना गया है। देरी है तो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.