नई दिल्ली, मार्च 5 -- राम राज नभगेस सुनु सचराचर जग माहिं। काल कर्म सुभाव गुन कृत दुख काहुहि नाहिं॥ दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बजट भाषण के शुरू में रामचरित मानस की इस चौपाई से समझा दिया कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपने बजट और सपनों की दिल्ली में रामराज्य की अवधारणा पर काम हो रही है। आतिशी ने चौपाई का अर्थ समझाते हुए कहा कि श्री राम के राज्य में जड़, चेतन, सारे जगत में काल, कर्म, स्वभाव और गुणों से उत्पन्न हुए दुख किसी को भी नहीं होते। इसी रामराज्य के सपने को साकार करने के लिए हम पिछले 9 साल से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : दिल्ली के बजट की 5 अहम घोषणाएं, AAP ने की लोकसभा चुनाव का गणित बैठाने की कोशिश आतिशी ने सदन में पूरे 1 घंटा 42 मिनट तक चले अपने भाषण में बीते 10 साल में दिल्ली की बदली तस्वीर पेशी की। वह सरकार के कामकाज को बत...