नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों से मंत्रियों द्वारा बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। आप नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री दिल्ली सरकार के अधिकारियों से हर काम में 10 फीसदी कमीशन मांग रहे हैं। आतिशी ने दावा किया कि कई अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि कमीशन देने का विरोध करने पर उन्हें निलंबित करने की धमकी दी जा रही है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बने अभी एक महीना ही हुआ है और उनके मंत्री अधिकारियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। इन्हीं अधिकारियों ने बीते 10 वर्षों में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दिल्ली को विश्वस्तरीय स्कूल-अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक दिए। सिग्नेजर ब्रिज और 38 फ्लाईओवर बनाए। आतिशी ने, मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा पीडब्ल्यूडी अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.