फिरोजाबाद, मार्च 11 -- थाना उत्तर क्षेत्र में रविवार रात भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की खुशी में चलायी आतिशबाजी से एक मकान में स्थित जूते के गोदाम में आग लग गयी। आग की चपेट में बुर्जुग कारोबारी की मौत हो गई। परिवार के बाकी लोगों ने मकान से नीचे उतरकर जान बचाई। आग से लाखों की क्षति का अनुमान है। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। रविवार की देर रात भारत के क्रिकेट चैंपियंस बनते ही सुहागनगरी में जश्न का माहौल था। चारों तरफ आतिशबाजी चल रही थी। उसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से मोहल्ला दुली निवासी विनोद अग्रवाल पुत्र पुरुषोत्तम के चार मंजिल स्थित जूते के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम के हिस्से में ही मकान भी है जहां पर आग की लपटें पहुंचने लगीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.