बलिया, दिसम्बर 5 -- चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। बारातियों के द्वारा की जा रही आतिशबाजी के विरोध में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान हुए पथराव में बाराती और घराती पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने लड़की के भाई की तहरीर पर गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है। इलाके के रामपुरचिट निवासी पप्पू बिंद की बहन की गुरुवार की रात शादी थी। बारात बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी से देर शाम पहुंची। जनवासे से नाचते-गाते बाराती लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बाराती पटाखा छोड़ रहे थे। बताया जाता है कि पड़ोस के मारकंडेय यादव के परिवार के लोग आतिशबाजी करने का विरोध करने लगे। इसको ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.