बांदा, दिसम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील के महाकालेश्वर मंदिर में अटल जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि दुश्मन को सबक सिखाना है तो हनुमान बनना होगा। जम्मू कश्मीर में स्थित पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं पर जाति पूछ कर गोली चलाकर मौत के घाट उतारा था। इसका बदला ऑपरेशन सिंदूर के रूप में लिया गया। कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आतंक का खात्मा किया। एसआईआर को लेकर कहा कि आपको हनुमान बनाकर उन बूथों पर भी जाना है, जहां हमारा कोई नहीं है तभी देश सुरक्षित हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की। जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता महोबा, बलराम सिंह कछवाह, अमित निगम, निषाद पार्टी के सुरें...