रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- रुद्रपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक शनिवार को एक धर्मशाला में शुरू हुई। बैठक की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी कॉमरेड संजय शर्मा ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला जघन्य, कायराना और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह हमला केंद्र सरकार के कश्मीर में सुरक्षित माहौल के दावों की पोल खोलता है और नागरिकों की सुरक्षा में भारी चूक का प्रमाण है। प्रदेश सचिव कॉमरेड इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को आम जनता की निजता के खिलाफ बताते हुए इसे संविधान विरोधी, महिला विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी करार दिया। उन्होंने यूपीसीएल को अडानी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.