रामगढ़, अप्रैल 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार की देर शाम मारवाड़ी धर्मशाला में श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मन्दिर और धर्मशाला संस्था के बैनर तले श्रद्धांजलि सह शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में मारे गए सभी व्यक्तियों के प्रति अपनी संवेदनाएं और सहानुभूति प्रकट की गई। सभा में 80 से ज्यादा लोगों ने भाग लेकर अपना आक्रोश जताया। साथ ही इस घोर अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए संदेश दिया कि हमारा समाज सरकार और हताहत हुए परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। सभा का संचालन अरविंद गोयल ने करते हुए सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए आभार जताया। निर्ममता से किए गए इस हिन्दू नरसंहार के प्रति निंदा प्रस्ताव दिया। साथ ही कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। इस कांड से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.