कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। शुक्रवार को विहिप व बजरंग दल व भाजपा द्वारा डायट मैदान से आक्रोश रैली निकाली गई। मंझनपुर चौराहे पर पाकिस्तान का झंडे व आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित डायट मैदान में शुक्रवार को काशी प्रांत कार्य समिति सदस्य अजय पांडेय ने पहलगाम हमले की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर कभी भी घृणित घटनाओं को करने के लिए तत्पर रहते हैं। इसका जवाब भारत सरकार को उतनी ही शक्ति से देना चाहिए।भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता लेकिन उसका मजहब अवश्य होता है, यह साफ दिखाई देता है। विहिप जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ल ने कहा कि भारत के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.