बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा के माध्यम से पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार हुए पर्यटकों को दो मिनट का मन रखकर उनकी आत्मा के शांति की प्रार्थना की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशा फिरोज ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कायराना हरकत करते हुए पर्यटकों की हत्या की है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। देश के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व गृहमंत्री ने आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। जिन बहनों का आतंकवादियों ने सिंदूर मिटाया था आज देश के सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से बदला लेते हुए आतंकवादियों को घर में घुसकर मार गिराया है, यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.