गढ़वा, अप्रैल 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन जिला ईकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में 22 अप्रैल को पहलगाम जम्मू कश्मीर में आतंकियों के द्वारा निहत्थे 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या होने पर उनकी आत्मा की शांति और आतंकियों को भी कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए आक्रोश मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टाऊन हॉल गढ़वा के मैदान से घंटाघर रंका मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला गया। उसमें सैकड़ों शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शिरकत की। यह रैली हिंदुस्तान जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, देश के आतंकी होश में आओ, हिंदुस्तान का एक ही नारा, पूरा कश्मीर और पीओके हमारा, भारत माता की जय, आवाज दो हम एक हैं जैसे आक्रोश भरे नारों के साथ निर्धारित स्थल घंटाघर रंका मोड़ पहुंचा जहां...