नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए भारत अब नई रणनीति पर काम कर रहा है। इसके तहत भारतीय सेना न्यू नॉर्मल के दिशा-निर्देश को फॉलो कर रही है। न्यू नॉर्मल वह सिचुएशन है, जिसमें किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को युद्ध की कार्रवाई माना जाता है। इससे भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ चार्टर के आर्टिकल 51 के इस्तेमाल का भी हक मिल गया है। यह आर्टिकल आत्मरक्षा के हक के लिए है। इस तरह अब अगर किसी ने भी भारत के खिलाफ आतंकी हरकत करने की कोशिश की तो भारत बड़ी आसानी से उसे कुचल सकेगा। क्या है न्यू नॉर्मलभारतीय सेना नई रणनीति के हिसाब युद्ध की तैयारियों में जुटी में हुई है। इसके तहत 70 फीसदी ट्रेनिंग रात के वक्त और 30 फीसदी ट्रेनिंग दिन में हो रही है। दक्षिण-पश्चिम आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने...