अररिया, मई 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए नेपाली पर्यटक सुदीप न्यौपाने सुदीप न्यौपाने (26 वर्ष) के परिजनों ने भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुरुवार को कहा कि आतंकियों का सफाया होगा, तभी हमारे बेटे को न्याय मिलेगा। उन्होंने भारतीय सेनाओं के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आतंकी ठिकानों पर हमले से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के आम नागरिकों में खुशी है। गत 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नेपाल के बुटवल जिले के सुदीप न्यौपाने की मां रीमा पांडेय और चाचा दाधीराम न्यौपाने ने भारत सरकार के इस कदम की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया से आतंकी को समाप्त करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकी पैदा करने वाला देश बन गया है। ऑपरेशन सिंदूर पार्...