पीलीभीत, फरवरी 25 -- दो माह पहले खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों की जांच में फर्जी वीजा पासपोर्ट से विदेश भेजने के सुराग मिले थे। आतंकियों के करीबी और एनआइए का वांटेड कुलबीर सिंह सिद्धू ने क्षेत्र में कई माह तक रुक कर फर्जी दस्तावेजों से लोगों को विदेश भिजवाया। जांच के बाद परतें खुलने से आइलेट्स संचालक भी निशाने पर हैं। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकी गुरदासपुर के कलानौर थाना क्षेत्र के गांव सहूर खुर्द निवासी प्रताप सिंह उर्फ जसनप्रीत सिंह, अगवान निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि, कलानौर के मोहल्ला बाडिया निवासी गुरविंदर सिंह को 23 दिसंबर को पंजाब और पीलीभीत पुलिस ने संयुक्त मुठभेड़ में मार गिराया था। इंग्लैंड में बैठे बीकेआई व दस लाख के आतंकी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू ने गजरौला जप्ती निवासी जसपाल सिंह उर्फ सन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.