महाराजगंज, मई 4 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर व पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज अपने 10 दिवसीय दौरे पर नेपाल में हैं। इस दौरान वह नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी शनिवार को भारत-नेपाल के सरहदी इलाके नेपाल के भैरहवा पहुंचे। विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों एवं उनके अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भैरहवा पहुंचने पर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों का कोई जाति और धर्म नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। पोखरा, मुक्तिनाथ दामोदरकुण्ड की यात्रा के बाद वे भैरहवां पहुंचे। रथ पर सवार होकर भैरहव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.