नई दिल्ली, मार्च 20 -- बलूचिस्तान में हो रहे बम धमाकों के बाद पाकिस्तान की शहबाज सरकार बौखला गई है। झूठा दावा करते हुए पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत पर देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बलूचिस्तान को अस्थिर करने में नई दिल्ली की संलिप्तता बहुत स्पष्ट है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने आरोप लगाया कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हत्याएं करवाने का एक अभियान चला रहा है। खान ने यहां साप्ताहिक प्रेसवार्ता में आरोप लगाया, ''भारत की संलिप्तता स्पष्ट है। वह पाकिस्तान में आतंकवाद (को बढ़ावा देने) में शामिल रहा है। और दूसरी बात, यह सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि सभी दक्षिण एशियाई देशों को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने और बलूचिस्तान को अस्थिर करने में भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.