लखनऊ, मई 8 -- आतंकवाद के शमन और विश्व कल्याण के लिए गायत्री शक्ति पीठ (मणि वेदिकापीठ) पुष्कर, राजस्थान में अगले वर्ष 2026 मार्च माह में होने वाले 200 कुंडीय शत गायत्री पुरश्चरणात्मक महायज्ञ में सहयोग के लिए गुरुवार को एक बैठक हुई। निराला नगर स्थित डी ग्लोबल हॉल में स्वामी प्रखर जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। बैठक के मुख्य आयोजक अचार्य डॉ. सप्तर्षि मिश्र ने बताया नरेन्द्र शर्मा व ब्रह्म कुमार शुक्ला ने महायज्ञ में यजमान बनकर यज्ञ कराने का संकल्प लिया। वहीं अन्य लोगों ने इस पावन उद्देश्य को पूरा करने के लिए योगदान देने का वचन दिया। यह यज्ञ अगले वर्ष 2026 में पुष्कर में आठ मार्च से 19 अप्रैल तक होना प्रस्तावित है। इस मौके पर मुकेश शुक्ला, सतीश द्विवेदी रिंकू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.