जहानाबाद, अप्रैल 27 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ रविवार को मदरसा अरबिया इस्लामिया में एमारत शरिया जिला जहानाबाद एवं दर्जनों कल्याणकारी संगठनों के तत्वावधान में एमारत के जिला काजी मोहम्मद असगर हुसैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर विद्वानों एवं बुद्धिजीवियों ने संयुक्त रूप से कहा कि पहलगाम में हुई आतंकवादी घटनाएं कायराना एवं अमानवीय हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए वह बहुत कम है। उन्होंने कहा कि निर्दोष और बेकसूर लोगों की जान चली गई है। इस शर्मनाक घटना ने पूरे भारत और पूरी मानवता के दिल को झकझोर कर रख दिया है। विद्वानों और बुद्धिजीवियों ने मांग की कि भारत सरकार दोषियों को कड़ी सजा दे और उन्हें न्याय के दायरे में लाए। विद्वानों ने कहा कि इस्लाम प्रेम और शांति का संदेशवाहक है। यहां आतंकवादियों के लिए कोई जगह नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.