मधेपुरा, मई 26 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि जबतक आतंकवादी और आतंकवादी संगठन रहेगा तबतक ऑपरेशन सिन्दूर जारी रहेगा। ऑपरेशन सिन्दूर अभी बंद नहीं हुआ है। वे रविवार को मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड के खुरहान गांव खुरहान खेल महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे। समारोह में शामिल होने से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए एमएस बिट्टा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट होना होगा। हमें मेच्योर पॉलीटिशियन बनने की आवश्यकता है। राष्ट्र की सुरक्षा पर बयान देने से पहले लोगों को 50 बार सोचना चाहिए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बयान देते हुए कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में मां के सामने बेटा छीन लिया। पत्नी के सामने पति को छीन लिया गया। यह बहुत ही कायराना हरकत है। हिंदुस्तान चाहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.