रांची, जनवरी 7 -- रांची, संवाददाता। आतंकवादी संगठनों और गिरोहों को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करने से जुड़े मामले में एनआईए की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया जा रहा है। बुधवार को एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में गवाह दीपक सिंह की गवाही दर्ज की गई। गवाही पूरी होने के बाद आरोपियों की ओर से जिरह किया गया। एनआईए की ओर से अब तक 22 गवाहों को पेश किया गया है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 24 जनवरी निर्धारित की है। मामले में जेल में बंद आरोपी बीएसएफ से बर्खास्त फौजी अरुण कुमार सिंह, बीएसएफ कर्मी कार्तिक बेहरा, अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, ऋषि कुमार, पंकज सिंह, कमेंद्र सिंह, हिरला गोमन सिंह उच्छवार, शिवलाल धवल सिंह चौहान, कुमार गुरलाल उच्छवार, संजय कुमार उर्फ संजय कुमार सिंह ट्रायल फेस कर रहा है। बता दें कि एनआईए ने अवैध क...