हाथरस, फरवरी 7 -- आठ हत्यारोपियों की होगी कुर्की,गैर जमानती वांरट जारी -(A) -सादाबाद के गांव समदपुर में हुई जवान की हत्या -शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सादाबाद क्षेत्र के गांव सदमपुर में आर्मी के जवान की हत्या के मामले में फरार आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गये है। पुलिस ने उनकी कुर्की के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। यह बता दें कि गुरुवार को सादाबाद के बढ़ार चौराहा पर कार सवार सेना के जवान पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,लेकिन मुख्य आरोपी सहित अभी आठ लोग फरार है। पुलिस की पांच टीमें...