मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तीन मेरिट लिस्ट के बाद भी जिले में आठ हजार से अधिक सीटें अब भी इंटर नामांकन के लिए खाली हैं। साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स की सीटों की रिक्ति बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी की गई है। किसी स्कूल-कॉलेज में 40-50 तो कई में 150 से 200 सीटें अब भी खाली हैं। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर नामांकन के लिए ओएफएसएस के माध्यम से तीन मेरिट लिस्ट निकाली गई। तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद बची हुई सीटों पर ऑनस्पॉट नामांकन का निर्देश दिया गया है। मंगलवार तक ऑनस्पॉट नामांकन के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। छह अगस्त से इसके आधार पर संबंधित स्कूल-कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी। कॉमर्स : कई कॉलेजों में 50 फीसदी सीटें अब भी खाली तीन मेरिट लिस्ट के बाद भी कॉमर्स में कई कॉलेजों में 50 फीसदी सीटों पर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.