मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता महिला दिवस को लेकर आठ से 31 मार्च तक महिलाओं की डायबिटिज और शुगर की विशेष रूप से जांच की जाएगी। इसकी जानकारी डीपीएम रेहान अशरफ ने दी। उन्होंने बताया कि महिला दिवस को लेकर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिन महिलाओं में डायबिटिज और हाइपरटेंशन की बीमारी मिलेगी, उनके घर पर जाकर हर महीने दवाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही हर महीने उनकी जांच घर जाकर की जायेगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी महिला को दो हफ्ते से अधिक से खांसी है तो उन्हें जांच के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रसव पूर्व जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाओं से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.