गोंडा, अप्रैल 5 -- बभनजोत, संवाददाता। गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने शनिवार को अपनी उपलब्धियां गिनाई। बताया कि गौरा विधान सभा क्षेत्र में पांच सौ सोलह सम्पर्क मार्ग, 100 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में वाटर कूलर एवं ओपन जिम की स्थापना कराई गई है। सरकार के आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत शनिवार को बभनजोत विकासखंड के सभागार में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा व सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने प्रेसवार्ता की। बताया कि घारीघाट मे राजकीय आईटीआई विद्यालय, हथियागढ़ में राजकीय बालिका इंटर कालेज, ताला गंज में राजकीय इंटर कालेज,छपिया व बभनजोत में कस्तूरबा विद्यालय में छात्रावास, हथियागढ़ में मैरिज हाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया व बभनजोत मे हेल्थ एटीएम व एक्सरे मशीन, आक्सीजन प्लांट, ब्लॉक छपिया एवं बभनजोत में किसान सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.