हाजीपुर, जुलाई 26 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड के कुतुबपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेन्द्र भगत उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर आठ साल सात माह के बाद जेल से बाहर निकल कर घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व मुखिया श्री भगत लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। उनकी प्रथम पत्नी सुनीता देवी वर्तमान समय में पंचायत की मुखिया हैं, जबकि पुत्री ज्योति कुमारी पैक्स अध्यक्ष हैं। पूर्व मुखिया भी दो बार स्वयं मुखिया पद पर रह चुके हैं। पूर्व मुखिया सुरेन्द्र भगत के न्यायालय से जमानत मिलने के उपरांत घर पहुंचने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जदू भगत, विनोद भगत, पंचानंद भगत, जीतन सिंह आदि समर्थक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.