श्रावस्ती, मई 9 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के नासिर गंज बाजार से लेकर लक्ष्मनपुर सेमरहनिया तक जाने वाली सड़क पांच जगह कट गई है। इससे आठ साल से आधा दर्जन गांवों के आने जाने का सीधा रास्ता बंद है। करीब 15 किलोमीटर का चक्कर काट कर घर पहुंचना पड़ता है। सड़क की मरम्मत कराने की मांग कई बार किया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नासिरगंज बाजार से लक्ष्मनपुर सेमरहनिया तक करीब सात किलोमीटर सड़क वर्ष 2017 में आई बाढ़ में पांच स्थानों पर पूरी तरह से बह गई थी। इस सड़क से धोबिहा, लक्ष्मनपुर, सेमरहनिया, पोंदिला, पोंदिली सहित आधा दर्जन गांवों को सीधे नासिरगंज बाजार से जोड़ती है। सड़क पांच स्थानों पर कट जाने से इन गांवों का सीधा संपर्क नासिरगंज से कट गया और आठ साल बाद भी न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही रास्ता चालू हो सका। सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.