वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 24 -- यूपी के गोरखपुर में आठ साल के एक बच्चे पर पड़ोस में रहने वाले शिक्षक का कहर टूट पड़ा। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे को घसीटते हुए अपने घर के अंदर बंद कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की, जिससे बच्चे का दांत टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना, गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर माधोपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक की पिटाई का शिकार बच्चा माधोपुर में मोहल्ले के बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान नाली में गेंद गिर जाने पर पड़ोसी बच्चे से उसका विवाद हो गया। उसी वक्त उस बच्चे के पिता, जो कि बिहार में एक सरकारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.