गंगापार, मार्च 8 -- शनिवार को मेजा थाने में आयोजित समाधान दिवस में सुबह दस बजे से दो बजे के बीच महज आठ फरियादियों ने शिकायतें की। मौके पर उपस्थित रहे नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल व कोतवाल मेजा राजेश उपाध्याय ने सभी की शिकायतों का अवलोकन कर राजस्व के मामले का निबटारा करने के लिए पुलिस व राजस्व की टीम गठित कर सप्ताह भर के भीतर मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया। कोढ़निया गांव से पहुंची गिरीशा देवी ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में सरसों की फसल उगा रखी है, इस फसल को पड़ोसी नहीं काटने दे रहा है। मरहा गांव से पहुंचे धनराज ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के दोनों ओर तक इंटर लांकिग सड़क बनाई जा चुकी है, इस सड़क को उनके घर तक जाने के लिए पड़ोसी रोक रहा है, जबकि वहां सरकारी रास्ता कायम है। सोंराव पांती मुसहर बस्ती की राम सवांरी ने बताया कि पड़ोसी शराब के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.