फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के लोगों को आठ वर्ष के बाद अक्तूबर में गुलाबी ठंड अनुभव हो रही है। आठ वर्ष बाद अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। इससे जिलेवासियों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल गई और तीन दिनों से कूलर और एसी बंद करने पड़े। हालत यह कि रात में पंखे की हवा भी ठंडी लग रही है। स्मार्ट सिटी में सोमवार और मंगलवार को आई बारिश से मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। सुबह और शाम ठंड होने लगी है। बारिश की वजह से तीन दिनों में तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले तक तापमान 32 डिग्री पहुंच गया था और लोग उमस वाली गर्मी से परेशान थे। बारिश के बाद से तापमान घटकर 26 डिग्री पहुंच गया है। ऐसा मौसम वर्ष 2018 अक्तूबर में रहा था। उस समय भी बारिश से तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद के वर्षों में अक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.