सहारनपुर, मार्च 26 -- नानौता। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर विकास कार्यों का बखान किया गया। मंगलवार को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत चेयरपर्सन रुमाना खान ने प्रदेश सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी नें प्रदेश सरकार द्वारा नगर में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व चैयरमेन अफज़ाल खान, वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार, स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर अमजद खान, मौलाना सैय्यद असद अली, सभासद शाहिद खान(कालू), मास्टर शौक आब्दी, राशिद खान तथा बरसा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.