जौनपुर, मार्च 13 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। नागरिक पीजी कॉलेज जंघई में वित्त पोषित एवं स्ववित्त पोषित कर्मचारियों की परीक्षा ड्यूटी का पैसा आठ वर्षों से न मिलने से आक्रोश व्याप्त है। ड्यूटी कर पैसे के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि पांच वर्ष की ड्यूटी का पैसा पूर्व प्राचार्य की ओर से छह लाख रुपया गबन कर लिया गया। इधर के तीन वर्षों का पैसा कर्मियों के खाते में नहीं आने से आक्रोश है। आक्रोशित कर्मी नए प्राचार्य पर रुचि न लेने का आरोप लगाया है। स्ववित्त पोषित कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2013 से 2023 तक छह सेमेस्टर का पैसा वित पोषित कर्मचारियों के खाते में आ गया। लेकिन जानबूझ कर स्ववित्त पोषित कर्मियों का आईएफसी कोड गलत डाल दिया गया था। जिससे उनका पैसा नहीं मिला। इस संबंध में नागरिक पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. नीरज ने बताया ...