बलरामपुर, जनवरी 8 -- ललिया संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्पडीह-सेरमरवा मार्ग पर मुसहवा नाले पर बना पुल पिछले आठ वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। बाढ़ के तेज बहाव में ढह चुका यह पुल आज भी प्रशासनिक उपेक्षा का प्रतीक बना हुआ है। हर वर्ष बरसात आते ही क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन गांवों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे हजारों ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लंबे समय से पुल के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। ग्रामीणों ने सेरमरवा गांव के पास क्षतिग्रस्त पुल स्थल पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...