बहराइच, मार्च 26 -- प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर दूसरे दिन आए मंत्री लाभार्थियों को दी गई जानकारी, दिव्यांगजनों को उपकरण बहराइच, संवाददाता। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर महाराज सिंह इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदेश के मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने बहराइच के विकास पुस्तिका का विमोचन किया। जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व बांसुरी वादन प्रस्तुत किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, डेमो चेक तथा आवास की चाभी का वितरण किया। शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा...