पूर्णिया, जुलाई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के संचालक पर आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के माता-पिता के आवेदन पर श्रीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि एबीएस तिलक राम स्कूल के छात्रावास में रह रही एक आठ वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर स्कूल के संचालक सह निदेशक ने दुष्कर्म किया। रविवार रात में स्कूल के संचालक निदेशक संजय कुमार मेहता ने पहले छेड़खानी की। उसके बाद बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी एक सहेली के माध्यम से मोबाइल पर मां को दी। परिजन पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के परिजनों से आवेदन मिलते ही कांड संख्या...