सीवान, जनवरी 20 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियाद केंद्र परिसर में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर 18 लाभुकों के बीच बैट्री चालित तिपहिया वाहन (एमटीसी) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एडीई रूपेश कुमार ने लाभुकों को वाहन प्रदान किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विशाल, प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान तथा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभुकों को दी तथा तिपहिया वाहन का सही एवं नियमित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और दिव्यांगजनों को आवागमन में सहूलियत प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। कार्यक्रम का आयोजन बुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.