गिरडीह, नवम्बर 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत अकदोनीखुर्द पंचायत के प्रेमनगर गांव के कई घर सात आठ माह से पानी समस्या जूझ रहे हैं। पानी की समस्या के निदान को लेकर पंचायत के मुखिया व सीसीएल प्रबंधन से ग्रामीणों ने कई बार गुहार लगाई, पर कोई सामाधान नहीं हो सका है। पानी की समस्या को लेकर प्रेमनगर की महिलाओं में आक्रोश है और आंदोलन की चेतावनी दी है। पानी की समस्या की व्यथा बताते हुए प्रेमनगर की कलवा देवी, जागेश्वरी देवी, कलावती देवी, पलवा देवी, सुगन दास, जागेशवर दास, बेली देवी, खिरीया देवी, सहोदरी देवी, जानकी देवी, करमी देवी, सोनिया देवी, उर्मिला देवी आदि ने बताया कि प्रेमनगर के 20 घर में बगल के गांव राजनगर के जलमीनार से पानी की आपूर्ति होती थी। जिसे लगभग 8 महीने पहले बंद कर दिया गया। प्रेमनगर में जलमीनार है, पर उनके घरों में कने...