अमरोहा, फरवरी 25 -- अमरोहा, संवाददाता। अधिवक्ता परिषद ब्रज, अमरोहा इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को कोर्ट यूनिट प्रमुख नीलम सिंह के हाईवे पर गांव खाता स्थित प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा न्याय केंद्र स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राहुल माहेश्वरी एडवोकेट ने जानकारी दी कि अधिवक्ता परिषद ब्रज का महिला अधिवक्ता सम्मेलन आठ मार्च को स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज हापुड़ में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति बबीता रानी (इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ) की उपस्थिति रहेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय विधि आयोग की सचिव अंजू राठी राणा सहभागिता करेंगी। सभी महिला अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान कर कहा कि इस अवसर पर वरिष्ठ विधि ...