बरेली, मई 12 -- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों से 30 जून/31 दिसंबर को सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों/कर्मचारियों के पेंशन-ग्रेच्युटी के लिए शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किया था। लगभग आठ महीने बीतने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल पाया है। 27 सितंबर 2024 को अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया था। इसमें 25 सितंबर 2024 के वित्त विभाग के शासनादेश के क्रम में सेवानिवृत शिक्षकों और कर्मचारियों को एक नोशनल वेतन वृद्धि जोड़ते हुए पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ देने का आदेश दिया गया था। इस आदेश के बाद 9 अक्टूबर 2024 को मंडलीय उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के जिला विद्यालय निरीक्षकों को एक पत्र जारी किया, जिसमें इस आदेश के क्रम में नोशनल वेतन वृद्धि की प्रविष्टि संबंधित की मूल सेवा पंजिका में...