शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- आठ महीने पहले जिले की तहसीलों से 195 लेखपालों के तबादले कर अगले ही दिन रिलीव करने के दिए गए डीएम के आदेश के बावजूद जलालाबाद में तैनात लेखपाल संदीप अब तक कार्यमुक्त नहीं हुआ है। आठ महीने तक लेखपाल का रिलीव न होना आदेश के समान रूप से पालन होने पर सवाल खड़े करता है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 18 जून 2025 को जनहित और शासकीय कार्यहित में लंबे समय से जमे लेखपालों के तबादले किए थे। पूरे जिले में एक साथ 195 लेखपालों के ट्रांसफर आदेश जारी हुए थे। इसके साथ ही सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए थे कि आदेश जारी होने की तिथि के दूसरे दिन संबंधित लेखपालों को अनिवार्य रूप से रिलीव कर दिया जाए। निर्देशों के बाद अधिकांश तहसीलों में तैनात लेखपालों को समय से रिलीव कर दिया गया। कुछ लेखपालों ने तबादला रुकवाने के प्रयास किए। ...