मेरठ, दिसम्बर 1 -- खरखौदा। क्षेत्र के गांव खासपुर गांव में किसान ने आठ बीघा फसल चोरी और 12 बीघा फसल जुताई का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने पांच नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पंकज कुमार पुत्र मंगू सिंह त्यागी ने थाने में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह छह बजे जब वह अपने खेतों पर गया तो देखा उनकी और उनके परिजनों की 4 बीघा गन्ने और 4 बीघा गोभी की फसल चोरी हो चुकी थी। वहीं आलू, धनिया और गेहूं की 12 बीघा खड़ी फसलों को कुछ लोग तीन ट्रैक्टरों से जोत रहे हैं, जिससे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। करुणेश पुत्र इन्दराज निवासी गांव खासपुर व अमित पुत्र महेंद्र, महेंद्र, चमन, चरण सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी गांव कूडी व सात अज्ञात लोग खड़े होकर फसल जुतवा रहे थे। जब उसने विरोध किया तो हमला कर दिया। साथ ही जान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.