बरेली, नवम्बर 7 -- बरेली। आठ नवंबर शनिवार को लखनऊ-सहारनपुर वंदेभारत एक्सप्रेस बरेली जंक्शन होकर रफ्तार भरेगी। बरेली जंक्शन पर 11:13 बजे स्वागत समारोह रखा गया है। यहां दो मिनट का ठहराव रहेगा। चार नंबर फ्लेटफार्म पर पंडाल सजेगा। रेल अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हों। स्कूली बच्चे, स्काउट-गाइड कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ-सहारनपुर वंदेभारत एक्सप्रेस को वाया सीतापुर से शाहजहांपुर बरेली-मुरादाबाद होकर शेड्यूल जारी कर दिया है। लखनऊ से चलकर यहां करीब 11:13 बजे वंदेभारत पहुंचेगी। हालांकि इसके बाद बोर्ड से विधिवत संचालन को टाइमिंग शेडयूल जारी होगा। आठ नवंबर को सिर्फ लखनऊ-सहारनपुर वंदेभारत एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा। बोर्ड से जारी शेडयूल में लखनऊ-सहारनपुर वंदेभारत (26504) लखनऊ जंक्शन से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी, शाहजह...