हाथरस, नवम्बर 10 -- आठ दिन में 33 सौ किसानों ने बनवाई फार्मर आईडी -(A) आठ दिन में 33 सौ किसानों ने बनवाई फार्मर आईडी हाथरस। जनपद के किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं होना पड़े, इसके लिए कृषि विभाग द्वारा कैम्प लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही हैं। तीन नवंबर से शुरू हुए व्यापक अभियान के तहत सोमवार तक तेतीस सौ किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर आईडी जेनरेट की जा चुकी हैं। विभाग के कर्मचारी ग्राम पंचायत भवनों पर कैम्प लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को कृषि और उससे सम्बन्धित विभागों में किसी योजना का लाभ आने वाले दिनों में नहीं मिलेगा। साथ ही उनकी पीएम किसान सम्मान निधि भी रोक दी जायेगी। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए चल रहे अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉ...