बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- खुर्जा के जटिया अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा का लाभ प्रतिदित करीब सौ से अधिक मरीजों को मिलता है। यहां पर खुर्जा के अलावा जहांगीरपुर, अरनियां, खुर्जा देहात, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर और शिकारपुर सहित विभिन्न स्थानों से मरीज सीटी स्कैन कराने के लिए पहुंचते हैं। विगत नौ दिसंबर को सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद से ही यह सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रहा था। प्रतिदिन मरीज अस्पताल पहुंचे रहे थे और मशीन के ठीक होने की जानकारी कर रहे थे। मंगलवार शाम को पार्ट्स को लगाते हुए मशीन को ठीक कर दिया गया। जिसके बाद बुधवार से मशीन का संचालन शुरू हो गया। जानकारी होने पर बुधवार को भी करीब 100 मरीजों ने पहुंचकर सीटी स्कैन कराया। मशीन के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। सीटी स्कैन केंद्र के इंचार्ज अभिष...