आदित्यपुर, फरवरी 15 -- आठ दिन बाद वनराज स्टील कंपनी के कामगारों का वेतन भुगतान हुआ शुरू -विधायक के प्रयास से कामगारों का भुगतान हुआ शुरू -202 कामगारों का ऑनलाइन खाता में वेतन का भुगतान शुरू चांडिल, संवाददाता। चांडिल के हुमिद स्थित वनराज स्टील कंपनी के बंद होने के आठ दिनों के बाद विधायक सविता महतो के हस्तक्षेप के बाद शनिवार से कामगारों का ऑनलाइन खाता में जनवरी माह का वेतन का भुगतान शुरू हो गया। विधायक के आप्त सचिव व झामुमो नेता काबलु महतो ने बताया कि विधायक के प्रयास से कामगारों का भुगतान शुरू हो गया है। कंपनी दुबारा खुले इसके लिए विधायक लगातार प्रयास कर रही हैं। वनराज स्टील कंपनी प्रबंधन ने बताया कि कंपनी में कार्यरत फिलहाल 202 कामगारों का ऑनलाइन खाता में वेतन का भुगतान शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर सभी कामगारों का वेतन भुगतान कर...