बिजनौर, सितम्बर 1 -- गंगा बैराज से 23 अगस्त को मासूम बेटे को सीने से लगाकर छलांग लगाने वाले बीएसएफ जवान और उसके बेटे का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार खोजबीन के बावजूद टीमें अब तक नाकाम रही हैं। 12 दिन बीतने के बाद भी जवान की पत्नी का भी कोई पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि थाना नजीबाबाद की वेद विहार कालोनी निवासी राहुल (28) पुत्र स्व.ओमप्रकाश की पत्नी मनीषा ने 19 अगस्त को पारिवारिक कहासुनी के बाद गंगा बैराज से छलांग लगा दी थी। उसकी तलाश अब तक जारी है लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। पत्नी के न मिलने और ससुराल पक्ष से लगाए जा रहे आरोपों से आहत होकर जवान राहुल ने 23 अगस्त को अपने डेढ़ साल के बेटा प्रणव को गोद में लेकर बैराज के गेट नंबर 17 पर अपने चप्पल व मोबाइल रखकर गंगा की धारा में छलांग लगा दी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.