शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- दो दुकानें काट कर चोर द्वारा लाखों रुपए का सामान चुरा लेने के मामले में पुलिस ने 8 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सुरेश शर्मा पप्पू ने नाराजगी जताई। डभौरा गांव निवासी अहमद हुसैन ने बताया कि निगोही तिलहर मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास उनकी जूता और बैग की एवं उसी के पड़ोस में बहादुरगंज की किरण प्रजापति की कपड़ों की दुकानें है। किरण प्रजापति ने बताया कि 1 जनवरी की रात उनकी दुकान एवं उनके पड़ोस के अहमद हुसैन की दुकान काटकर चोर लाखों रुपए का माल चुरा ले गए थे। इस मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरे देखे थे लेकिन 8 दिन भी जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उधर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सुरेश शर्मा...