मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड 47 के तीन मोहल्लों में आठ दिनों से जलापूर्ति ठप है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले सप्ताह शास्त्रीनगर में राम-जानकी मंदिर के पास लगा सबमर्सिबल खराब होने के बाद से पानी नहीं मिल रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी के मुताबिक निगम के स्तर से रोज समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कोई पहल नहीं की गई है। प्रभावित इलाकों में नहर रोड और जयप्रकाश पथ भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.