गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री सौम्या माथुर के नेतृत्व में रेलवे आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। इसी कड़ी में आठ जोड़ी ट्रेनों के रेक को आधुनिक एलएचबी रेक से बदला गया है। इसके अलावा 2024-25 में पूर्वोत्तर रेलवे ने 220 जोड़ी तथा 36 एकल यात्रा विशेष गाड़ियां 3486 फेरों में चलाई गई। वहीं, विभिन्न गाड़ियों में 42 अतिरिक्त कोच स्थाई रूप से लगाकर यात्रियों की संख्या में बढ़ाई गई है। जबकि वर्ष 2023-24 में गाड़ियों में चार अतिरिक्त कोच स्थाई रूप से लगाए गए थे। वहीं वर्ष 2024-25 में आठ जोड़ी ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.